Let’s travel together.

जल्द ही चमकने वाली है इन राशि वालों की किस्मत 5 ग्रहों का गोचर बना देगा अमीर

95

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून महीने में ग्रहों की स्थितियों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जून में बुध और सूर्य ग्रह गोचर करने वाले हैं। वहीं कर्मफलदाता शनि वक्री चाल चलेंगे। बुध अस्त होंगे। इस तरह जून 2023 में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर और ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। लिहाजा जून का महीना सभी राशि वालों के लिए खास होगा। इन सभी राशियों के जीवन में कोई न कोई प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा।

बुध और सूर्य गोचर

जून महीने की शुरुआत में ही बुद्धि के दाता बुध राशि परिवर्तन करेंगे। 7 जून 2023 को बुध गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और वृषभ राशि के स्वामी शुक्र मित्र ग्रह माने जाते हैं। इसका शुभ असर सभी राशियों पर होगा। वहीं सूर्य गोचर 15 जून 2023 को ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे और 7 दिन तक बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसे ज्योतिष के अनुसार बेहद शुभ माना गया है।

जून में बड़े ग्रहों का गोचर

17 जून 2023 को सबसे धीमी चाल चलने वाले शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। 17 जून से वे वक्री चाल चलेंगे। शनि स्वराशि कुंभ में हैं और कुंभ में शनि की वक्री चाल कई लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव डालेगी। 19 जून 2023 को ग्रहों के राजकुमार बुध वृषभ राशि में अस्त होंगे। ये अच्छा नहीं माना जाता है। 19 जून को अस्त होने के बाद 24 जून को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इन राशियों को खूब मिलेगा लाभ

ये ग्रह गोचर सभी राशि के जातकों पर बड़ा प्रभाव डालेंगे। इनमें से 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इसका पूरे महीने खूब फायदा मिलने वाला है। इन तीन राशि वालों को करियर में सफलता, धन, मान-सम्मान मिलेगा। इस तरह जून 2023 की लकी राशियां वृषभ, सिंह और धनु हैं। इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811