Let’s travel together.

चैरिटेबल ट्रस्टों को राहत आयकर की मान्यता हासिल करने की तारीख बढ़ी

38

इंदौर। सरकार और आयकर के सख्त रुख से सहमे ट्रस्टों को कागजी औपचारिकता पूरी करने के लिए एक मौका मिल गया है। सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने ट्रस्टों के पंजीयन से लेकर नवीनीकरण और स्टेटमेंट फाइल करने तक की अवधि को बढ़ा दिया है।

बीते दिनों में ऐसे ट्रस्ट, जिनके रिटर्न फार्म निरस्त हो गए थे और जो आयकर की छूट खोते दिख रहे थे, उन्हें भी राहत मिलती दिख रही है। सीबीडीटी ने अधिसूचना जारी कर कर पुराने पंजीकृत ट्रस्टों के लिए पंजीयन के नवीनीकरण की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। सीए एसएन गोयल के अनुसार, इन ट्रस्टों के लिए पहले यह तारीख 25 नवंबर 2022 थी। यानी छह महीने पहले तारीख खत्म हो चुकी है। अब इन्हें सितंबर तक का समय मिल गया है। नए ट्रस्टों के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है।

आयकर छूट का लाभ नहीं मिलता

सीए सुनील पी. जैन के अनुसार, ट्रस्ट का पंजीयन नहीं होने पर उन्हें कई तरह के लाभ और कानूनी फायदे नहीं मिल पाते हैं। हर मान्यता प्राप्त ट्रस्ट को पांच वर्ष में पंजीयन का नवीनीकरण करवाना होता है। नए ट्रस्ट को काम शुरू करने के पहले प्रावधिक पंजीयन लेना होता है, जो तीन वर्ष तक मान्य होता है।

30 जून तक फाइल कर सकेंगे रिटर्न

धारा 80 जी में पंजीकृत ऐसे ट्रस्ट जिन्हें 31 मई तक अपना 10बीडी में स्टेटमेंट यानी रिटर्न फाइल करना था, वे अब 30 जून तक फाइल कर सकेंगे। यदि यह स्टेटमेंट फाइल नहीं होता तो संबंधित संस्था को दान करने वालों को आयकर की छूट नहीं मिलती। ट्रस्ट की आय के खर्च नहीं होने पर जमा होने वाले फार्म 9ए और 10 को भी फाइल करने की अवधि अब 31 अगस्त से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अज्ञात वाहन ने बेजुबान जानवर को मारी टक्कर मौत     |     श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभा यात्रा, गूंजे जय जय श्री राम के जयकारे     |     हलाली समूह जल प्रदाय योजना का ट्रायल रन शुरू     |     मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद पीएम जनमन में शिवपुरी का नाम रोशन करने वाले अफसर को कर दिया गया सस्पेंड     |     सियरमऊ घाट पर डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा     |     सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन के साथ हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव     |     मांगरोल एवं शोकलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन     |     नवाचार वोट बैंक या आत्मसंतोष का वाहक नहीं समाज को नईं दिशा और दशा देने का उद्देश – नरेंद्र शिवाजी पटेल      |     गौर महाविधालय भेल के एन सी सी केडिट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     सख्त आदेश के बावजूद भी नरवाई में आग लगाते किसान,एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर की कार्यवाही     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811