Let’s travel together.

दुश्मनों को हराना है तो चाणक्य नीति की ये बातें गाँठ बाँध लें

0 354

आचार्य चाणक्य का मानना था कि सफलता पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शत्रुओं का होना सामान्य है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि दुश्मनों को कैसे हराया जाए।

चाणक्य की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान से जो कुछ भी हासिल किया, उसे उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में दर्ज किया। चाणक्य नीति बताती है कि व्यक्ति को सुख-दुख में कैसे रहना चाहिए और जीवन में चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए।आचार्य चाणक्य का मानना था कि सफलता पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शत्रुओं का होना सामान्य है। ये लोग आपकी सफलता में बाधा डालने का काम करते हैं। वे आपके रास्ते में परेशानी पैदा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति साहसी और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर और अडिग है, वह अपने शत्रुओं को अपने पर हावी नहीं होने देता। चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि दुश्मनों से कैसे बचा जाए और समय आने पर उन्हें कैसे हराया जाए।
दुश्मन को कभी कम ना समझे

चाणक्य के अनुसार शत्रु को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। यह अहंकार को जन्म देता है। जब कोई व्यक्ति यह गलती करता है, तो उसे पक्का भुगतना पड़ता है।
दुश्मन की गतिविधियों पर नज़र रखें

चाणक्य का मानना है कि शत्रु की गतिविधियों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दुश्मन की हर हरकत से वाकिफ होना जरूरी है। जानकारी प्राप्त कर आप शत्रु को परास्त करने की सफल योजना बना सकते हैं।

शत्रु के स्वभाव और शक्ति को जाने

चाणक्य नीति के अनुसार शत्रु की प्रकृति और शक्ति का सही आकलन होना बहुत जरूरी है। शत्रु शक्तिशाली हो तो छुपकर समय का इंतजार करना चाहिए। आपको समय-समय पर अपनी शक्तियों को बढ़ाते रहना चाहिए। ऐसा करने से समय आने पर आप के जीतने के आसार बढ़ जाते है।

अहंकार से दूर रहें

चाणक्य के अनुसार शत्रुओं की संख्या बढ़ाने में अहंकार एक अहम भूमिका निभाता है। अहंकार से जितना हो सके उतना दूर रहना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811