Let’s travel together.

पशु-पक्षी भी प्रभावित करते हैं आपका जीवन 

0 699

घर-परिवार में सुख-समृद्धि की बात हो या फिर जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की स्थिति। मानव जीवन की इन सभी परिस्थितियों पर पशु-पक्षी भी प्रभाव डालते हैं। वास्तु शास्त्र में उल्लेख किया गया है कि पशु-पक्षी किस तरह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखने से वैभव में वृद्धि होती है। घर में हंसों का जोड़ा रखने से परिजनों में प्रेम बढ़ता है। घर में तोते का स्‍टैच्‍यू रखने से पॉजिटिवटी आती है। घर में रंग-बिरंगी, सुनहरी मछलियों का एक्‍वेरियम रखना शुभ होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोमाता की सेवा कर उन्हें पवित्र बनाया है। वास्‍तु के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्‍मकता आती है। माना जाता है कि कछुए एवं मछली को भोजन, अन्न इत्यादि खिलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। श्री बटुक भैरव का वाहन, श्वान है। श्वान को भोजन कराने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं। वानर को बल, बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। वानर की प्रतिमा घर में दक्षिण-पश्चिम कोण में रखने से घर पर आई विपत्ति दूर होती है। भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। इसका पंख भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है। मोरपंख को घर में रखने से उन्नति के मार्ग बनते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक है। घर में घोड़े का प्रतिरूप रखना शुभकारी माना जाता है। घर में खरगोश पालने से समृद्धि आती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811