तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर शनिवार सुबह 4 बजे एक डंपर पुल पर से नदी में गिर गया।
जानकारी के अनुसार से राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर शनिवार की रात गुंदरई बम्होरी के बीच बने पुल से डंपर क्रमांक एमपी 15 एच ए 1318 सुबह लगभग 4 बजे वाहन चालक को नींद के झोंके आ जाने से अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गया।

डंपर का चालक और क्लीनर सुरक्षित है। घटना बम्होरी थाना क्षेत्र की है।बताया जाता है कि उक्त डम्फर सागर से बरेली की ओर रेत लेने जा रहा था।इसी दौरान यह हादसा हुआ।