Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला::30 फीट ऊंचे लंकापति रावण के पुतले का दहन

0 138

 

राम रावण की सेना के बीच हुआ महासंग्राम,रावण वध की लीला प्रसंग के साथ वार्षिक श्रीराम लीला मेला का समापन

सी एल गौर रायसेन

रायसेन।शुक्रवार की रात परंपरागत वार्षिक श्री राम लीला महोत्सव में राम रावण की सेना के बीच महासंग्राम हुआ।इसके साथ ही लंकापति रावण भगवान प्रभु राम की सेना के बीच घमासान युद्ध हुआ और आखिर में अहंकारी लंकापति दशानन असुरों सहित महासंग्राम में मारा गया।श्री रामलीला मेला के आखिरी दिन रावण वध हुआ।इंद्रधनुषी आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतीक लंकापति रावण के पुतले की अग्निबाण नाभि में मारकर दहन किया गया।रावण वध लीला प्रसंग देखने भारी तादाद दर्शकों की भीड़ शहर सहित आसपास के गांवों से मेला ग्राउंड में जमा हुए।

रावण वध की रामलीला प्रसंग में के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा
मुख्य अतिथि थे।आयोजन में श्री राम लीला मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ,हल्ला महाराज ,राजेन्द्र राठौर राजू भैया,पण्डित बद्री प्रसाद पाराशर चन्द्र मोहन गोयल ,भगवान दास लोहट एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चन्द्र कृष्ण रघुवंशी ने किया।

आआकर्षण का केंद्र रहा रौद्र रूपी हनुमानजी का मुखोटा

हर साल की तरह इस साल भी जय रघुवीर तेरी जय महावीर समिति रायसेन द्वारा रौद्र रूपी वीर बजरंगबली के मुकुट की ढोलनगाड़े के बीच निकाली गई।समिति के रामस्वरूप राठौर, कल्याण सिंह कुशवाह, राजेश यादव पहलवान ,शिव कुमार खत्री वगैरह ने बताया कि साल में दो बार मारुति नन्दन हनुमान का रौद्र रूपी मुखौटे को धारण पाटनदेव निवासी 28 वर्षीय लोकेश शर्मा नामक युवक ने ब्रम्हचर्य व्रत का पालन कर सिंदूरी चोला धारण किया।वीर हनुमानजी के मुखोटे की शोभायात्रा बाजेगाजो के बीच सिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर बावड़ीपुरा वार्ड 2 रायसेन से निकाली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811