-शासकीय अवकाश घोषित होने पर किया मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त
विदिशा। महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विदिशा द्वारा दुर्गा नगर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान पंकज पांडे रामप्रसाद पासी वीरेंद्र राणा यशवंत सिंह राठौड़ विवेक सिंह सेंगर चेतन चौहान बृजेश राजपूत राजा भदौरिया गोविंद राजपूत प्रशांत शर्मा आशीष माता सुनील साहू सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर हुई सभा को भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा पंकज पांडे द्वारा संबोधित किया गया सभी ने महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा 1 दिन का अवकाश घोषित किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा द्वारा किया गया मंडल महामंत्री इस कार्यक्रम के पश्चात सभी राजपूत सरदार भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में हुए महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निजी वाहनों से रवाना हुए और वहां जाकर महाराणा प्रताप जी के वंशज महाराज कुमार डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ नरेन्द्र सिंह तोमर सहित राजपूत समाज के साथ महारानी पदमावती की प्रतिमा लोकार्पण में शामिल हुए मुख्य मंचीय कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड पर सम्पन हुआ यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने दी है