Let’s travel together.

नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 182 चालकों पर 10-10 हजार का जुर्माना यातायात पुलिस की कार्रवाई

139

रायपुर रायपुर समेत जिलेभर में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच लगातार कर रही है। जनवरी से अब तक शहर में विशेष जांच अभियान में 182 नशेड़ी चालकों को पुलिस ने पकड़ा। इनके खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रकरण न्यायालय में पेश किया। जिस पर न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालकों पर दस-दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया। न्यायालय से भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सड़क हादसे में होने वाली मौतों को रोकने के लिए सख्ती के साथ नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में एएसपी ट्रैफिक जयप्रकाश बढ़ई के नेतृत्व में यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने जनवरी 2013 से 21 मई तक कुल 182 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एएसपी जयप्रकाश बढ़ई ने बताया कि सड़क दुघर्टना वर्तमान समय में सुरक्षित यातायात में सबसे बडी चुनौती बनी हुई हैं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए भी बहुत बड़ा अभिशाप बन जाता है। सड़क दुघर्टना होने पर पीड़ित के साथ उसके स्वजनों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड़ता है।

नशे की हालत में वाहन ना चलाएं

सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में नशे की हालत में वाहन चलाना एक प्रमुख कारण है, जिस पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर उन पर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया में तीन सवारी ना चले, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए, नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811