Let’s travel together.

स्लीमनाबाद में रीवा इंटरसिटी का इंजन फेल रेल यातायात अवरुद्ध

64

जबलपुर। स्लीमनाबाद स्टेशन के पास रीवा इंटरसिटी का इंजिन फेल हो गया। इस वजह से डाउन ट्रेक पर यातायात प्रभावित रहा। इंटरसिटी के पीछे चल रही अनेक गाड़ियों के पहिए जाम हो गए। जबलपुर से स्लीमनाबाद तक प्रत्येक स्टेशन पर डाउन लाइन पर गाड़ियां फंस गईं। बताया जाता है कि करीब डेढ़ घंटे बाद आवाजाही फिर शुरू हो पाई, लेकिन यातायात सामान्य होने में करीब आधा घंटा और लग गया।

22189 जबलपुर से रीवा जाने वाली इंटरसिटी गाड़ी शाम साढ़े पांच बजे के बाद जबलपुर से रवाना हुई। यह गाड़ी स्लीमनाबाद स्टेशन तक पहुंची। यहां से जब आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो उसका प्रेशर ही खत्म हो गया। कुछ देर तक गाड़ी के पायलट ने खरीबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो इसकी सूचना कंट्रोलर को दी। डाउन ट्रेक की सभी गाड़ियों को सुविधा के अनुरूप विभिन्न स्टेशन पर खड़ा करवा दिया।

अधारताल, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा और डुंडी स्टेशनों पर यात्री एवं मालगाड़ियां खड़ी रहीं। यात्रियों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद किसी प्रकार से इंटरसिटी के इंजिन में वापस प्रेशर लाया जा सका और यातायात बहाल हो पाया। छोटे स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ियों के यात्री भूख और प्यास से परेशान रहे। इप प्लेटफार्मों पर न तो खान-पान के स्टाल रहे और न नहीं नलों से पानी आ रहा थ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811