Let’s travel together.

दहलाया प्रशांत महासागर 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

84

प्रशांत महासागर में में आए भूकंप ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 है। इस बीच भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह अलर्ट अमेरिका में न्यू कैलेडोनिया, फिजी और वानुअतु के क्षेत्रों के लिए जारी की गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये भूकंप जमीन के 10 किमी की गहराई में आया था।

इससे पहले बुधवार देर रात मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 6.4 थी। भूकंप का केंद्र कैनिला के पास और जमीन से 158 मील की गहराई में था। ग्वाटेमाला में आए भूकंप से जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

तुर्किए में आए भूकंप ने मचाया था कहर

इस साल 6 फरवरी को तुर्किए में आए भूकंप ने कहर मचा दिया था। इस भूकंप का केंद्र गाजियांटेप था। इससे पहले की लोग संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का जोरदार झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। भूकंप के झटकौं का दौर नहीं रुका। इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा। एक के बाद एक आए भूकंप से तुर्किए में 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811