Let’s travel together.

बंगाल में द केरल स्टोरी पर से बैन हटा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

87

 पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। आपको बता दें कि The Kerala Story फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी हुई है। रिलीज के बाद से कई संगठन इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कि 12 मई को सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद फिल्म के निर्माताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में इसके प्रतिबंध और तमिलनाडु में इसके कथित ‘बैन’ को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने प्रतिबंध लगाने के फैसले पर बचाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह फिल्म सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है और दो समुदायों के बीच में वैमनस्य पैदा करती है।

वहीं तमिलनाडु सरकार ने भी 15 मई को निर्माताओं की याचिका पर एक जवाबी हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि फिल्म के निर्माता गलत बयान दे रहे हैं कि राज्य में फिल्म के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दिया है। तमिलनाडु में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के संबंध में किसी भी तरह के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने 7 मई को अपने सिनेमाघरों से फिल्म वापस लेने के एक दिन बाद 8 मई को पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। द केरल स्टोरी काफी बवाल के बीच 5 मई को रिलीज कर दी गई थी। ये फिल्म अपनी कहानी के कारण कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई। साउथ के कुछ राज्यों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने दी गई। विवादों के बीच द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन की इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ था। फिल्म ने अब तक 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811