हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
उज्जैन जिले में शत-प्रतिशत डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए किये गये कार्यों की राज्य स्तरीय सराहना की गई है। 12 मई को भोपाल में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त डॉ.सुदाम खाड़े, राष्ट्रीय मिशन संचालक सुश्री प्रियंका दास ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय शर्मा एवं जिला मलेरिया अधिकारी आर एस जाटव को प्रशंसा-पत्र भेंट किया।