Let’s travel together.

गीदगढ़ पंचायत मैं 37 लाख 85, हजार से गौशाला का निर्माण

0 212

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज से कुछ ही दूरी पर स्थित गीदगढ़ पंचायत मैं 37 लाख 85, हजार से गौशाला का निर्माण हो रहा था जो अब बनकर तैयार हो गई हैं इस गौशाला का जिले के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने 2 साल पहले दीवानगंज पंचायत में उद्घाटन किया था उसी समय गौशाला के लिए राशि भी निश्चित की गई थी गीदगढ़ पंचायत में गौशाला का निर्माण तेजी से चल रहा था जो अब पूरा हो गया बारिश के समय में भोपाल विदिशा हाईवे पर अक्सर आवारा पशुओं की मौत होती रहती है गौशाला के बन जाने से आवारा पशुओं को अब ठिकाना मिल जाएगा पहले किसान आवारा पशुओं से परेशान होते रहते थे गौशाला मनरेगा के तहत बनाई गई है इसमें जितना काम होता है उसके आकलन के हिसाब से ठेकेदार को पैसा उपलब्ध होता है आवारा पशुओं से जहां किसानों की फसलें चौपट हो रही है तो दूसरी ओर हाईवे पर पशुओं के साथ-साथ रहागिर की भी दुर्घटना में मौत हो रही है गौशाला बन जाने से किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति भी मिलेगी और रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं को एक स्थाई ठिकाना मिल जाएगा जिससे भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित बालमपुर घाटी पर हो रहे आवारा पशुओं की मौत का सिलसिला रुक जाएगा

इनका कहना है-

गीदगढ़ पंचायत में गौशाला बनकर तैयार हो गई है अब केवल गौशाला में बोर और बिजली की व्यवस्था करना है हमने जनपद सीईओ जिला सीई ओ, और कलेक्टर ऑफिस में 2 महीने पहले पानी और बिजली के लिए आवेदन कर दिया है जैसे ही पानी और बिजली की व्यवस्था हो जाएगी यहां पर आवारा पशुओं को रखने का सिलसिला चालू हो जाएगा जिससे रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी वही रोड पर बैठे आवारा पशुओं से भी चालक को मुक्ति मिलेगी।

लीला किशन अहिरवार सरपंच ग्राम पंचायत गीदगढ़

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811