इंदौर। पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पूरा हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र से 15 मई को दोपहर 12.30 बजे इन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा के परिणाम मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की अधिकृत वेबसाइट https://mpbse.nic.in पर देखा जा सकेगा। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल के महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परिणाम जारी करेंगे। इस बार पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं बदले हुए पैटर्न पर कराई गई थी। सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया था। इंदौर जिले के करीब 90 हजार बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। इंदौर में लगभग 1500 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी मूल्यांकन कार्य में लगे थे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम भी जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.