Let’s travel together.

इंदौर सराफा उज्जैन सराफा और रतलाम सराफा में सोने और चांदी के रेट

93

इंदौर। बीते दिनों से तेजी का रिकार्ड बना रहे सोने-चांदी में वैश्विक स्तर पर शुक्रवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने से डालर इंडेक्स में उछाल आया। अमेरिका में महंगाई दर में कमी आई है। कामेक्स पर सोना19 डालर टूटकर 2017 डालर प्रति औंस और चांदी 129 सेंट घटकर 24.18 डालर प्रति औंस रह गई।

दो दिन में 2 हजार रुपये गिरे चांदी के रेट

इंदौर में सोना केडबरी 200 रुपये टूटकर 62000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1200 रुपये घटकर 72400 रुपये प्रति किलो रह गई। दो दिन में चांदी के दाम करीब 2000 रुपये तक टूट गई। बुधवार को इंदौर में चांदी 74400 रुपये बिकी थी। कामेक्स सोना ऊपर में 2017 नीचे में 2005 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.18 नीचे में 23.88 डालर प्रति औंस पर कारोबार करते देखे गए।

इंदौर सराफा में सोना केडबरी रवा नकद में 62000 सोना (आरटीजीएस) 62600 सोना (91.60 कैरेट) 57340 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार सोना 62200 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 72400 चांदी टंच 72599 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73800 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73600 रुपये पर बंद हुई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811