Let’s travel together.

हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” एवम सम्मान समारोह शहीद भवन में सम्पन्न

0 125

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल ।शहर की रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था फ्लाइंग फैरीज़ का हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” का मंचन शहीद भवन में हुआ इस नाटक के लेखक हैं इमरान रशीद, पवन उत्तम व फर्रुख सेयर और इस को निर्देशित किया भोपाल के जाने-माने नाट्य निर्देशक डॉ.आजम खान ने ।

हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” ऐसे सनकी बूढ़े आदमी मीर बुलंद अली खान उर्फ मीर साहब पर आधारित है जो 80 वर्ष की आयु में भी अपने को जवान और युवा समझते हैं और अपनी प्रेमिकाओं के रहते पड़ोस में रहने वाली एक जवान खूबसूरत बच्ची से इश्क करते हैं और उसके घर शादी का प्रस्ताव भेज देते हैं ।*मुस्लिम परिवेश की वेषभूषा एवम नृत्य गायन के साथ हास परिहास ने नाटक को रोचकता प्रदान की एक घंटे तीस मिनट की अवधि के इस नाटक को नाट्य प्रेमियों ने बहुत एंजॉय किया उल्लेखनीय है कि शहीद भवन अवकाश के ही दिनों में हाउसफुल रहता है पर बड़े मियां दीवाने नाटक को देखने आए लोगो ने सीट पूरी भरी होने के कारण नीचे बैठकर और कई तो खड़े रहकर नाटक को देखते रहे नाटक में निम्न कलाकारो ने अभिनय से गुदगुदाया।


नाटक बड़े मियां दीवाने की मुख्य अभिनेता-अभिनेत्रियों की कास्ट

1- फारुख शेख
2- डॉ. आज़म खान
3- मारिया मज़हर
4- वर्षा यादव
5- मायरा दयाल
6- शाहरुख खान
7- प्रदीप मन्द्रे
8- दुष्यंत तिवारी
9- शुभेन्द्र गुप्ता
10- सम्राट सोनकर
11- आशुतोष श्रीवास्तव
12- संजय पंचाक्षरी
मंच सज्जा कास्ट
1- गुड्डू चार्ली
2- फैसल
3- रितिक यादव
4- अमर


इस अवसर पर भोपाल के पांच कलाकार डॉ आज़म खान, सुनील सोन्हिया, शचींद्र श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव, आर जे अनुज पाठक को एक सखा फाउंडेशन सीहोर द्वारा भोजपाल कला सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया वहीं प्रतिभा सांस्कृतिक समिति भोपाल द्वारा एंटी हैरेसमेंट फाउंडेशन की सी ई ओ प्रतिभा शुभम चौरसिया एवम लेखक आकाश माथुर को भी भोजपाल कला सम्मान से नवाजा गया ।

कार्यक्रम में नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल, एक सखा फाउंडेशन सीहोर के संस्थापक अध्यक्ष शुभम् विद्या शिवचरण चौरसिया, राजेंद्र सक्सेना, रिंकू ओझा आदि अतिथि के रुप में उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811