मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव मुस्काबाद और अंबाडी के पहाड़ों पर शुक्रवार को आग धधकती हुई नजर आई आग 2 दिन से लगातार धीरे-धीरे जल रही थी लेकिन शुक्रवार को आग मुस्काबाद और अंबाड़ी

के पहाड़ के ऊपर तक पहुंच गई आग से पहाड़ के नीचे कई छोटे-बड़े पेड़ जल गए आप धीरे-धीरे पहाड़ के ऊपर बढ़ती जा रही है अगर आग को काबू नहीं किया गया तो इससे लगे गांव मुस्काबाद, अंबाडी, दीवानगंज और देहरी पूछी के गांव चपेट में आ सकते हैं 2 दिन से जल रही आग को किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा आग को काबू करने की कोशिश नहीं की गई जिस कारण धीरे-धीरे जंगल जल रहा है