Let’s travel together.

विधायक का कथा को सीहोर के लिए दुखदाई बताने वाला वीडियो वायरल, विधायक बोले – मानहानि का दावा करुंगा

0 689

सीहोर से अनुराग शर्मा

सात दिवसीय शिव महापुराण और रुद्राक्ष महोत्सव के स्थगित होने के बाद अब पूरे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। मामले को पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। अब सीहोर विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को सीहोर के लिए दुखदाई बात बताया है। हालांकि में विधायक का कहना है कि वीडियो को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। साथ ही ऐसा करने वालों पर मानहानि का दावा करूंगा।

कुबरेश्वर महादेव धाम में सोमवार से 7 दिवसीय शिव महापुराण और रुद्राक्ष महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 15 दिन पहले ही दावा कर दिया था कि आयोजन में 15 लाख के करीब श्रद्धालु आ सकते हैं। हालांकि इसके बाद भी प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं रखी गईं और पहले ही दिन इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे करीब 8 घंटे तक जाम रहा। लोगों की परेशानी को देखते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने यह कहते हुए कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी थी कि ऊपर से बहुत दबाव है। व्यास गादी पर बैठे पं. मिश्रा इस दौरान रो दिए थे। बुधवार को कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने वीडियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें विधायक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह हमारे लिए दुखदाई बात है कि सीहोर की पावन धरा पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा हो रही है। विधायक सुदेश राय ने हरिभूमि को बताया कि वीडियो से छेड़खानी की गई है। बाइट के दौरान मुझसे सवाल किया गया था कि कांग्रेस इस मामले को मुद्दा बना रही है। इस पर मैंने कहा था कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। मैं पंडित मिश्रा का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, मैं पूरा मैनेजमेंट देख रहा हूं। सनातन धर्म को मैं मानने वाला हूं, क्या मैं ऐसे बयान दूंगा। जिसने वीडियो बनाया है उसे हम खोज रहे हैं। इस मामले में मैं मानहानि का दावा करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811