Let’s travel together.

नाला निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं:दो फीट भरे पानी में नाला बनाने सीमेंट और गिट्टी डाली

0 140

 

-कहीं चौड़ा तो कहीं टेढ़ा नाले का हो रहा निर्माण, ठेकेदार मनमर्जी से धड़ल्ले से कर रहा है नाला निर्माण

 शिवलाल यादव रायसेन

लोकनिर्माण विभाग रायसेन द्वारा सुरूची सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर सड़क कंपनी भोपाल के ठेकेदार राजेन्द्र कुमार गर्ग को दरगाह शरीफ रीछन नदी रपटे से लेकर सागर भोपाल तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण पुल पुलियाओं के निर्माण लागत 14 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।चोपड़ा मोहल्ला वार्ड 18 हनुमान मंदिर से लेकर वकील देवकरण पटेल गल्ला व्यापारी मनोज राठौर नेपाल सिंह राठौर बदामी पटेल ने बताया कि नालों पुलियाओं का निर्माण ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। रविवार सोमवार को ठेकेदार ने दो फीट भरे पानी में भी नाला बनाने सीमेंट और गिट्टी डाली। वहां मौजूद लोग ठेकेदार के कर्मचारियों के काम को देखकर हैरान रह गए।


दरअसल शहर के वार्ड 18 भोपाल रोड पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि इसमें गुणवत्ता का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा। लगभग 2 फीट पानी से भरी नाली में ही सीमेंट कांक्रीट का मसाला डाला जा रहा है। इस काम में कैसी मजबूती आएगी। लोगों का आरोप है कि डेढ़ महीने से सड़क खुदी पड़ी है।


खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन भी तोड़ी….
थोक आइसक्रीम विक्रेता प्रदीप गुर्जर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने बताया कि ठेकेदार ने खुदाई के दौरान कई जगह पेयजल लाइन तोड़ दी है। जिसके कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क से ऊंचा नाला बना दिया है और पानी भरे होने पर नाले की दीवारें और बेस डाला गया।
इनका कहना है….
जांच कराई जाएगी….
ठेकेदार की शिकायत मिली है। इंजीनियर को साइड पर भेजकर जांच कराई जाएगी। ठेकेदार ने अगर गलत किया है उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ बिंदु लेखा श्रीवास्तव पीडब्ल्यूड़ी रायसेन।

चार गलियों के रास्तों व पुलियाओं को खोद कर बनाई खाई….

गल्ला मंडी इलाके में पायल टाकीज मोड़ पर बनाए जा रहे नाले का निर्माण के दौरान ठेकेदार की मनमानी देखने को मिल रही है। ठेकेदार ने चार गलियों के रास्ते को खोद कर लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। शहर के गल्ला मंडी इलाके में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता था, जिससे सड़क का पानी घरों में भरा जाता था।
गल्ला व्यापारी नेपाल सिंह राठौर ने बताया कि
जलभराव की समस्या से निपटने के लिए यहां नाला बनाया जा रहा है जो लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। पिछले 6 दिन पहले ठेकेदार ने नाला निर्माण के लिए एक साथ चार गलियों से निकलने के रास्ते में खुदाई करके खाई बना दी।
घटिया निर्माण पर उठे सवाल…..
नाले सड़क चौड़ीकरण के घटिया नाले के निर्माण को लेकर व्यापारियों व नागरिकों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।घटिया निर्माण की शिकवा शिकायतें जिला प्रशासन सहित लोक निर्माण विभाग के आला अफसरों ने की हैं।लेकिन जन की शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811