Let’s travel together.

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस

121

बीते कुछ समय से बॉलीवुड के शानदार एक्टर सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस भी लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने मार्च में सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। ईमेल गोल्डी बराड़ के नाम से भेजा गया था। इसमें अभिनेता के खिलाफ जान से मारने की धमकी दी गई थी।

यूके के स्टूडेंट ने भेजा था ईमेल

जानकारी के अनुसार इस आरोपी ने मार्च महीने में गोल्डी बरार के नाम से सलमान के करीबी को धमकी भरा ईमेल भेजा था। जिसमें सलमान खान को मारने की धमकी दी गई थी। इस ईमेल के बाद सलमान के दोस्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस इस शख्स की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अब तक पुलिस को इस शख्स की जानकारी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है

पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

सलमान खान को भेजे गए ईमेल में एक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मेल में लिखा था तेरे बाॅस सलमान खान गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है। लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू को देख ही लिया होगा। नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना। फेस टू फेस बात करनी हो तो वो बता देना। अब समय रहने सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।

बता दें कि ये मेल सलमान खान के दोस्त को 18 मार्च 2023 को दोपहर में किया गया था। जिसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सलमान के पास Y+ सिक्योरिटी है। साथ ही उन्होंने नई बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811