Let’s travel together.

द केरला स्टोरी का स्टेटस लगाने पर युवक के साथ मारपीट बदमाशों ने दी गला काटने की धमकी

105

जोधपुर में एक युवक को ‘द केरला स्टोरी’ मूवी का स्टेटस लगाना भारी पड़ गया। स्टेटस देख भड़के कुछ लोगों ने 24 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की और उसका गला काटने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने पुलिस की शरण ली है, जहां मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी युवक के समर्थन में जोधपुर के उदय मंदिर थाना पहुंचे। इन संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जानिये पूरा मामला

पीड़ित युवक अभिषेक का कहना है कि उसने शुक्रवार को ही ‘द केरला स्टोरी’ देखी जो उसे पसंद आई थी। इसके बाद उसने इस फिल्म के पोस्टर का स्टेटस भी लगाया था। उसने कहा कि यह मूवी बहुत अच्छी है और इसे दुनिया की सभी लड़कियों को देखना चाहिए। ताकि लड़कियां धर्मांतरण से बचें और सुरक्षित रहें। उसने कहा कि उसका स्टेटस देखने के बाद तीन युवकों ने मेडती गेट के पास उसका रास्ता रोक स्टेटस लगाने को लेकर पूछा। साथ ही उनके धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया। युवक ने मोबाइल घर में होने की बात की और उन तीनों लड़कों के साथ अपने घर आया। जब वह मोबाइल बाहर लेकर उनको दिखाने पहुंचा, तो तीनों युवकों ने उससे ताबड़तोड़ पीट डाला और गला काटने की भी धमकी दी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले युवक वहां से भाग गए।

थाने पहुंचा मामला

पीड़ित युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। अभिषेक सरगरा ने कहा कि उसके स्टेटस में ऐसा कुछ नहीं था, जिससे किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में दी गई रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को नामजद किया है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     जेरा डैम के मुआवजे की चिंता के बीच 22 वर्षीय किसान की मौत, डूब क्षेत्र में जा रही थी सात एकड़ जमीन     |     सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन     |     मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा 26 सूत्रीय मांगपत्र; किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग     |     उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811