Let’s travel together.

अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी माफिया घोषित करने की तैयारी

148

प्रयागराज | मारे जा चुके माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी माफिया अपराधी घोषित करने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने अभी शाइस्ता को माफिया घोषित तो नहीं किया है लेकिन उसके लिए लिखा पढ़ी में भी ऐसे शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं।2 मई को धूमनगंज थाने में अतिन जफर के खिलाफ लिखी गई एफआईआर में शाइस्ता परवीन के लिए माफिया अपराधी शब्द लिखा गया है। इस पर डीसीपी नगर दीपक ने कहा कि अभी माफिया नहीं घोषित किया गया है। उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या में शाइस्ता 50 हजार की इनामी अभियुक्त है। उसकी तलाश चल रही है।

शाइस्ता पर उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने और शूटरों को पनाह देने के आरोप लगे और वह फरार हो गईं। पुलिस ने शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया है।उमेश पाल हत्याकांड में माफिया के बेटे असद समेत उसके तमाम गुर्गों का नाम सामने आया। अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगा। 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने असद और शूटर गुलाम को झांसी में मार गिराया। अगले दो दिन बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल के पास तीन शूटरों ने पुलिस की कस्टडी में रहे माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811