Let’s travel together.

चाणक्य नीति::दुश्मनों को कैसे हराया जाए

0 549

आचार्य चाणक्य का मानना था कि सफलता पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शत्रुओं का होना सामान्य है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि दुश्मनों को कैसे हराया जाए।

चाणक्य की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान से जो कुछ भी हासिल किया, उसे उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में दर्ज किया। चाणक्य नीति बताती है कि व्यक्ति को सुख-दुख में कैसे रहना चाहिए और जीवन में चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य का मानना था कि सफलता पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शत्रुओं का होना सामान्य है। ये लोग आपकी सफलता में बाधा डालने का काम करते हैं। वे आपके रास्ते में परेशानी पैदा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति साहसी और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर और अडिग है, वह अपने शत्रुओं को अपने पर हावी नहीं होने देता। चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि दुश्मनों से कैसे बचा जाए और समय आने पर उन्हें कैसे हराया जाए।

दुश्मन को कभी कम ना समझे

चाणक्य के अनुसार शत्रु को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। यह अहंकार को जन्म देता है। जब कोई व्यक्ति यह गलती करता है, तो उसे पक्का भुगतना पड़ता है।

दुश्मन की गतिविधियों पर नज़र रखें

चाणक्य का मानना है कि शत्रु की गतिविधियों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दुश्मन की हर हरकत से वाकिफ होना जरूरी है। जानकारी प्राप्त कर आप शत्रु को परास्त करने की सफल योजना बना सकते हैं।

शत्रु के स्वभाव और शक्ति को जाने

चाणक्य नीति के अनुसार शत्रु की प्रकृति और शक्ति का सही आकलन होना बहुत जरूरी है। शत्रु शक्तिशाली हो तो छुपकर समय का इंतजार करना चाहिए। आपको समय-समय पर अपनी शक्तियों को बढ़ाते रहना चाहिए। ऐसा करने से समय आने पर आप के जीतने के आसार बढ़ जाते हैं।

अहंकार से दूर रहें

चाणक्य के अनुसार शत्रुओं की संख्या बढ़ाने में अहंकार एक अहम भूमिका निभाता है। अहंकार से जितना हो सके उतना दूर रहना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |     प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने सुना समझा     |     देर रात चना-गेहूं की खड़ी फसल कई एकड़ जली, किसानों ने फैक्ट्रियों पर लगाए गंभीर आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811