Let’s travel together.

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मन्दिर परिसर विस्तार योजना के प्रथम चरण के विकास कार्यों का किया अवलोकन

0 514

उज्जैन। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में श्री महाकाल महाराज मन्दिर परिसर विस्तार योजना के प्रथम चरण के विकास कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर विस्तार के लिए किये जा रहे कार्यों में जहाँ भी सुधार की आवश्यकता है, वहाँ सुधार किया जाये। किसी प्रकार की जल्दबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है। मन्दिर परिसर का विस्तार दीर्घ अवधि के लिये किया जा रहा है। इसके सौन्दर्यीकरण और अन्य कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किये गये कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कॉरिडोर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये। जो भी प्रतिमाएँ मूर्तिकारों द्वारा बनाई जा रही हैं, उनकी भाव-भंगिमाओं पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरिडोर में लगाये जाने वाले वृक्षों की प्रजाति का ध्यान रखा जाये। बरगद का पेड़ यदि कहीं लगा रहे हों तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उससे आसपास की संरचना को क्षति न पहुँचे। सौन्दर्यीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके लिये समर्पित कारीगरों की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कॉरिडोर के विकास के सम्बन्ध में आने वाले दिनों में समग्र रूप से बैठक की जायेगी। कलेक्टर ने जानकारी दी कि कॉरिडोर में शिव पुराण से सम्बन्धित कथाओं का आकर्षक चित्रण किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811