Let’s travel together.

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम को ट्रेन स्टापेज को लेकर सौंपा ज्ञापन

0 145

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची  रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम को नागरिकों ने स्वागत करते हुए इस स्थल की ऐतिहासिकता से रूबरू कराया एवं नगर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री ट्रेनों के स्टापेज हेतु ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार आज इस ऐतिहासिक स्थली के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम का नगर के नागरिकों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।तदुपरांत उन्हें ज्ञापन सौंपकर यात्री ट्रेनों के स्टापेज की मांग की इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह नगर विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है तथा अपने आप में पुरातात्विक धरोहर समेटे हुए है इस स्थल पर देश विदेश के हजारों की संख्या में पर्यटकों का आने जाने का सिलसिला जारी रहता है परन्तु इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर पर्यटकों को तब परेशानी उठानी पड़ती है जब दूर दराज के पर्यटकों को इस स्थल पर पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है तथा असुविधा होती है हालांकि यह स्थल पूर्व से ही विश्व विख्यात रहा है बावजूद इसके इस स्थल पर और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने तथा विश्व भर में पहचान दिलाने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतीय करेंसी पर इस स्थल की विश्व ऐतिहासिक स्मारकों को अंकित कर दिया परन्तु इस स्थल पर इसके अनुरूप जैसी सुविधाएं तथा सुंदरता दिखाई देनी थी वह अधूरी ही रह गई इस स्थल पर आने जाने के लिए पर्यटकों को भोपाल विदिशा जैसे बड़े शहरों में उतरना पड़ता है तथा वहां से एक मात्र बसों का साधन ही मिल पाता है परन्तु बसों में भी एक दुसरे से आगे निकलने की होड़ से अनेकों बार दुर्घटना भी घटित हो जाती है जिससे पर्यटकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है इसके साथ ही कभी कभी पर्यटकों के साथ को जाने का खतरा भी बढ़ जाता है ऐसे मामले पूर्व में गुजर भी चुके हैं इस स्थल पर पहुंचने एक मात्र सुविधा ट्रेनों की हुआ करती थी परन्तु कुछ वर्ष पूर्व कोरोना की महामारी ने इस विख्यात रेलवे स्टेशन से सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ने स्टापेज समाप्त कर दिये लगभग दो साल गुजरने के बाद भी कोरोना से तो पीछा छूट गया तथा जनजीवन भी पटरी पर आ गया वरन् रेलवे द्वारा इस प्रमुख स्थल पर ट्रेन स्टापेज बहाल नहीं हो सका जिससे पर्यटकों को तो असुविधा उठानी ही पड़ रही है।

साथ ही नगर के अप-डाउनर्स एवं स्कूल कालेज के दूसरे स्थानों पर शिक्षा ग्रहण करने आने जाने वाले छात्र छात्राओं को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है साथ ही नगर के व्यापारियों को दूर दराज आने जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है हालांकि इस स्थल की प्रसिद्धि से सैकड़ों बार यहां आने वाले विशिष्ट अतिविशिष्ट व्यक्तियों के साथ ही अनेक बार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रेन स्टापेज की मांग ज्ञापन के माध्यम से की जा चुकी परन्तु स्टापेज नहीं मिल सके अब फिर नगर वासियों ने डीआरएम के आने पर फिर ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें इस स्थल की ऐतिहासिकता से रूबरू कराते हुए पूर्व में ट्रेन स्टापेज की याद दिलाते हुए पुनः स्टापेज की मांग की जिससे दूरदराज के यात्रियों सहित पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध हो सके एवं यहां विंध्याचल ट्रेन का स्टापेज किया जाये इस पर डीआरएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि हम प्रयास करेंगे । इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल विनोद साहू आर एस यादव सहित अनेक लोग थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811