Let’s travel together.

चोरी का लोहा बेंचने खोज रहा था कबाड़ी पहुच गई पुलिस,आरोपी गिरफ्तार

0 186

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

3 मईं को मालवाहक में एक लोहा चजर चोरी का लोहा कबाडी को बेंचने की फिराक में था तभी अचानक पुलिस पूछ गई अब चोर जेल की सलाखों में है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास एक व्यक्ति पीक-अप वाहन में लोहे के एंगल रखा है तथा बिक्री की फिराक में कबाड़ी दुकान की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये पिकअप वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सहजादा अली उर्फ भिण्डी निवासी खमतराई का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा पीक-अप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोहे के एंगल रखा होना पाया गया। लोहे के एंगल के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मशरूका को चोरी का होना बताया गया। जिस पर आरोपी सहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की लोहे के एंगल एवं पीक-अप वाहन क्रमांक सी जी 04 एन टी 0150 जुमला कीमती लगभग 3,15,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।आरोपी सहजादा अली उर्फ भिण्डी आदतन चोर है जो पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी – सहजादा अली उर्फ भिण्डी पिता स्व. मुस्ताक अली उम्र 28 साल निवासी रांवाभाठा खेल मैदान थाना खमतराई रायपुर

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, संतोष सिन्हा तथा प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811