Let’s travel together.

छत्‍तीसगढ़ बजट से पहले मैराथन बैठक जारी, वित्त मंत्री बोले- बजट प्रस्तावों में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

0 79

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ बजट के पहले अलग-अलग विभागों के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी व विभागीय मंत्रियों की मैराथन बैठक जारी है। पिछले एक हफ्ते में 10 विभागों के साथ बैठकें हो चुकी है। मंत्री चौधरी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता विभाग के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को साफ किया कि बजट प्रस्तावों में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसलिए संबंधित विभाग ऐसे प्रस्ताव तैयार करें, जो कि आम लोगों के लिए कारगर होने के साथ ही तकनीक से जुड़ा हो। बैठक में चौधरी ने वन एवं जल संसाधन विभाग के तहत मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, लेमरु हाथी रिजर्व परियोजना, चरण पादुका योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट, वन प्रबंधन समितियां एवं सिंचाई परियोजनाओं के साथ ही राजस्व में वृद्धि के लिए वनोपज से विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ लाइवलीहुड कालेज की सुविधाओं में विस्तार, गुणवत्ता में सुधार एवं प्लेसमेंट के प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए भी सार्थक चर्चा करने के साथ ही माइक्रो एटीएम की पंचायत स्तर पर व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय प्राविधान एवं पैक्स को सीएससी के रूप में विकसित करने जैसे सुझावों पर भी चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811