छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी और उसके शव को थाने से एक किमी दूर खेत में फेंक दिया। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मंगलवार को इस घटना को अंजाम दिया है।मृतक युवक का नाम अवलम हड़मा है, उसकी उम्र 28 साल है। जानकारी के अनुसार, युवक स्थानीय ग्रामीणों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक को रात भर अपने साथ रखा और इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने उसका शव खेत में फेंक दिया।वहीं, युवक का शव खेत में पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तर्रेम थाना में दी। ग्रामीणों के अनुसार, देर शाम जंगल से ही नक्सलियों ने युवक का अपहरण किया था। उन्होंने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.