Let’s travel together.

भारत सरकार ने 14 Mobile Apps किए Ban, Jammu and Kashmir में आतंकी करते थे इस्तेमाल

96

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया है. ये ऐप्स कथित रूप से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे. इसके जरिए आतंकवादी समूह अपने समर्थकों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ संवाद करते थे. इतना ही नहीं पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए भी इनका उपयोग किया जा रहा था. सूत्रों ने ये जानकारी दी.
प्रतिबंधित ऐप में क्रिप्टवाइजर (Crypviser), एनिग्मा (Enigma), सेफस्विस (Safeswiss), विकरमे (Wickrme), मीडियाफायर (Mediafire), ब्रियर (Briar), बीचैट (BChat), नंदबॉक्स (Nandbox), कॉनियन (Conion), आईएमओ (IMO), एलिमेंट (Element), सेकेंड लाइन (Second Line), जंगी (Zangi) और थ्रेमा  (Threema) शामिल हैं.

केंद्र सरकार की ओर से ये कदम  सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद उठाया गया है. एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि “एजेंसियां द्वारा ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नज़र रख जा रही है. एक संचार को ट्रैक करते समय, एजेंसियों ने पाया कि कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं. ऐसे में हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था”.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811