Let’s travel together.

हाईटेंशन लाइन गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, जिंदा जले दो युवक

93

उदयपुर । चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में शनिवार तड़के टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी आग में दो युवक जिंदा जल गए। वे वैवाहिक समारोह में बिंदोली के बाद दो घोड़ियों को टेम्पो से लेकर गांव लौट रहे थे। उसी वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से टेम्पो में करंट दौड़ने तथा आग लगने के कारण बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दोनों घोड़ियां भी जल गईं।बताया गया कि हादसा कपासन थाना क्षेत्र के रामथली गांव में शनिवार सुबह लगभग तीन बजे हुआ। घटना में रामथली निवासी शांतिलाल (28) पुत्र लेहरू गाड़री तथा टेम्पो चालक हथियाना निवासी किशनलाल (25) पुत्र शंकरलाल खटीक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बिजली निगम ने तत्काल लाइट बंद कर दी।

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही कपासन थानाधिकारी गजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शांतिलाल अकसर शादियों में बिंदोली के लिए घोड़ियां बुक करता है। शुक्रवार को वह पांछली गांव में बिंदौली के लिए दो घोड़ी लेकर अपने छोटे भाई कैलाश को लेकर गया था। लौटते समय हथियाना गांव के टेम्पो से घोड़ियां वापस लेकर आ रहा था। जिसे उसका मालिक किशन खटीक ही चला रहा था।बता दें कि शांतिलाल के साथ उसका भाई कैलाश तथा हथियाना निवासी शिवलाल पुत्र बंशीलाल भी सवार हो गया था। रास्ते में रामथली के पास 11 केवी की हाईटेंशन लाइन फॉल्ट आने से टूट गई थी। अंधेरे के चलते तार दिखाई नहीं दिया और टेम्पो लाइन की चपेट में आ गया, जिसमें करंट बह रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811