– यातायात के नियम एवं सुरक्षित वाहन चलाने के टिप्स दिए गए
– यातायात पुलिस द्वारा केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी शिवपुरी में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात के नियम एवं सुरक्षित वाहन चलाने के टिप्स दिए गए।
विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने यातायात पुलिस के हवलदार रवि कुमार सिपाही, तेज प्रकाश एवं राजकुमार का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। हवलदार रवि कुमार ले छात्रों को बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने का अनुरोध किया साथ ही निर्देश दिया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें क्योंकि मध्यप्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ही अधिक है सुरक्षित वाहन चलाना है इसका निदान है ।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।