Let’s travel together.

कत्था फैक्ट्री के मजदूरों के बीच पहुंचे कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा

0 202

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा । प्रबंधन की मुनाफे की भूख ने कामगारों से न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा तक छीन ली
सांसद नकुलनाथजी के निर्देश पर बोरगांव की कत्था फैक्ट्री में चल रही मजदूरों की हड़ताली को समर्थन देने कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा पहुंचे।

जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि संदीप भकने के नेतृत्व में चल रही कामगारों की हड़ताल को सदभावना मंच के प्रदीप कालपांडे, कामगार कांग्रेस के बोरगांव एरिया के अध्यक्ष बाल किशोर बरकोरिया, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राऊत, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष जिम्मी भी हड़ताल स्थल पर उपस्थित रहे। सांसद प्रतिनिधि संदीप भकने ने मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कामगारों की व्यापक एकता का महत्व बताया तथा मजदूरों के साथ न्याय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।


हड़ताली कामगारों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आपके साथ हो रहे अन्याय के कारण शुरू हुई हड़ताल की जानकारी जैसे ही लोकप्रिय सांसद नकुलनाथजी तक पहुंची , वैसे ही उन्होंने कामगार कांग्रेस को निर्देशित किया कि मजदूरों के बीच जाएं और उनका साथ दे। यहां आने से पहले मैंने लोकप्रिय विधायक विजय चौरेजी से भी बात की, वे भी जल्गी आपके बीच आएंगे और आपके आंगोलन में साथ रहेंगे।


कामगारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की मुनाफे की भूख ने कामगारों के जीवन को मुश्किल में फंसा दिया है, जिन्हें न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई जैसे अधिकारों से वंचित कर रखा है।

शर्मा ने कहा कि बोरगांव औद्योगिक एरिया में अन्याय की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं, यहां कंपनियों के पास खुद के एक भी कामगार नहीं हैं, कंपनियां ठेका मजदूरों के भरोसे चल रही हैं, जिनके साथ अन्याय किया जा रहा है, श्रमिकों के साथ यह अन्याय कंपनी मालिक, प्रशासन और सरकार तीनों मिलकर कर रही हैं, श्रम अधिकारी जिन्हें कामगारों के साथ दिखना चाहिए, वे भी कंपनी मालिकों के नौकर जैसे काम कर रहे हैं, हम सबको मिलकर, अपनी एकता बनाकर इस अन्याय को खत्म कराना होगा, तभी मजदूरों का भला हो सकता है, उन्हें न्याय मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811