Let’s travel together.

Bhopal Crime News: आयकर अधिकारी बनकर ज्वेलर्स से पांच लाख हड़पने वाला राजस्थान का कुख्यात बदमाश निकला

176

भोपाल। राजस्थान के पाली जिले के कुख्यात बदमाश 40 वर्षीय सुरेश कुमार को राज्य साइबर पुलिस ने बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसने भोपाल के एक ज्‍वेलर्स आयकर अधिकारी बनकर पांच लाख 20 हजार की धोखाधड़ी की थी। आरोपित एक साल की सजा काटकर कुछ दिन पहले ही रिहा होकर आया था और आते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी यह बदमाश इसी तरह से कलेक्टर और मंत्री बनकर राजस्थान में आपराधिक वारदात कर चुका है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

राज्य साइबर पुलिस के मुताबिक भोपाल के ज्‍वेलर्स ने 14 अप्रैल 2023 को साइबर में शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं आयकर अधिकारी बताकर करीब 5 लाख 20 हजार रूपये तीन बार में आरटीजीएस के माध्यम से अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। आरोपित ने मार्च में ज्वेलस से संपर्क किया था और उनके यहां पर आयकर छापे से संबंधित बात की थी और नौ मार्च से 19 मार्च के बीच उसने यह रकम ली।इस पर साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी और दो दिन रैकी और खाते संबंधित जानकारी मिलने के बाद टीम ने उसे खोजकर पाली राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित के पास से मोबाइल फोन , सिम और एक लाख रूपये नकद जमा जब्त किए गए है।आरोपित पूर्व में पूर्व मंत्री, कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर राजसथान में वारदात कर चुका है।आरोपित पर पूर्व में 62 अपराध दर्ज है।

छापे के बाद निशाना बनाता है

कुख्यात जालसाज के बारे में कहा जाता है कि वह आयकर छापे की तीन माह या उससे ज्यादा पहले की कार्रवाई के बारे में इंटरनेट मीडिया के अलग – अलग माध्यमों से से जानकारी जुटा लेता है। उसके बाद आयकर विभाग में फोन कर वरिष्ठ अधिकारी बनकर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर पता करता है। उसमें कामयाब होने के बाद वह आयकर अधिकारी बनकर उसे व्यक्ति से बात कर मामले में जोड़तोड़ कराने के नाम पर रकम मांग कर ठग लेता है। व्यक्ति घबराकर रकम देने का तैयार भी हो जाता है।आरोपित के पास छापामार कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के नाम से लेकर मोबाइल नंबर और पूरा घटनाक्रम मालूम रहता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811