Let’s travel together.

नर्मदा नदी से नाव के माध्यम से हो रही थी शराब की तस्करी दो आरोपित गिरफ्तार

125

बड़वानी। नर्मदा नदी से नाव के माध्यम से शराब परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ पाटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अवैध रूप से नर्मदा नदी से परिवहन में लगी दो फायबर बोट जब्त की। इन नावों में रखी बड़ी मात्रा में शराब को जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित करण उर्फ छेंडीया पुत्र वेस्तीया ठकराव निवासी काईखोदरा फल्या ग्राम करी और संजय पुत्र राधेश्याम मुकाती सिर्वी निवासी कल्याणपुरा को पकड़ा गया है। फरार आरोपित छतरसिंह निवासी म्हस्वाद महाराष्ट्र और नरेंद्र पुत्र हरजी मुकाती निवासी सजवानी तथा दीपक बघेल निवासी नानी बड़वानी, सुरेश नरगावे निवासी पांचपुला थाना सिलावद की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपितों में एक आरोपित नरेंद्र मुकाती एक अखबार का पत्रकार है। उसकी तलाश जारी है।

यह है पूरा मामला

पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीओपी रूपरेखा यादव एवं पाटी थाना टीआई आरके लौवंशी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम करी खाईखोदरा फल्या में नर्मदा नदी तट पर बने आरोपित करण उर्फ छेंडीया पुत्र वेस्तीया ठकराव बारेला के मकान पर पहुंचे।

टीम द्वारा संदेही करण उर्फ छेंडीया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशादेही पर उसकी कब्जे की बोट की तलाशी ली। जिस पर आरोपित करण उर्फ छेंडीया की बोट से शराब की पेट‍ियां जब्‍त की गई।

आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

उसने पूछताछ पर यह शराब उसके द्वारा उसके द्वारा छतरसिंग निवासी म्हस्वाद से ग्राम घुचिया महाराष्ट्र नर्मदा नदी किनारे लाना बताया गया। शराब बड़वानी कल्याणपुरा के संजय पुत्र राधेश्याम मुकाती द्वारा ग्राम कुली में उसके अन्य तीन साथियों के साथ तूफान गाड़ी से आकर देना बताया।

आरोपित करण उर्फ छेंडीया व संजय, छतरसिंह के विरुद्ध आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया गया। आरोपित संजय मुकाती निवासी कल्याणपुरा बड़वानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। खरीदी हुई शराब को ग्राम गुडी क्षेत्र में लोगों को सप्लाय करना बताया। थाना पाटी पर केस दर्ज किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक आरके लौवंशी थाना प्रभारी पाटी, केशव यादव, जगदीश बांसले, जीवन चांदौरे, बलवीरसिंह आदि शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811