Let’s travel together.

एसडीएम पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप सुरक्षाकर्मी ने भी की मारपीट

141

बिलासपुर। कटघोरा एसडीएम कौशल तेंदुलकर पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही एसडीएम के सुरक्षाकर्मी द्वारा मारपीट की भी शिकायत की गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रताड़ना और मारपीट का जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कटघोरा में पदस्थ एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल से उन्हें दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। शादी के दौरान ही एसडीएम ने अपने पद के अनुरूप मेनू और स्टेज नहीं होने का हवाला देकर कार्यक्रम में बदलाव किया।

इसके अलावा महिला के मायके वालों ने दहेज के लिए वेन्यू कार बुक किया था। इसे एसडीएम ने अपने पद के अनुरूप नहीं होने के कारण लेने से इनकार किया। एसडीएम ने खुद ही होंडा सिटी कार बुक करा ली। इसकी पूरी कीमत महिला के मायके वालों ने दी।

इसके बाद भी एसडीएम के परिवार वाले महिला को प्रताड़ित करते रहे। साथ ही एसडीएम के सुरक्षाकर्मी ने भी महिला की पिटाई की। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने की। पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए परिवार परामर्श केंद्र जाने की सलाह दी। बाद में मामले में महिला थाने में दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811