भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम भी शामिल है। नीचे देखिए 40 स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट। उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद के अंत के बाद सभी की नजर योगी आदित्यनाथ पर है।
कर्नाटक में 10 मई को मतदान है जबकि 13 मई को नतीजे घोषित होंगे। यहां अभी भाजपा की सरकार है। कर्नाटक में हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज रहा है।
कर्नाटक में जारी है भाजपा का चुनाव प्रचार
इस बीच, भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। बुधवार को पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शिकारीपुर में रोड शो किया। उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र इसी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.