Let’s travel together.

सिंहपुर रेलवे स्टेशन में दो मालगाड़ियों के बीच भीषण भिडंत, तीन डिब्बे पलटे, लोको पायलट की मौत

0 308

शहडोल।बुधवार को सुबह शहड़ोल में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हो गया। जहां आमने सामने से दो माल गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसके बाद तीन डिब्बे पलट गए। इस हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई है।जबकि मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह ये हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों में भिड़ंत हो गई है।   4 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में एक लोको पायलट की मौत हुई है। और बाकी अन्य कर्मचारी है। इसके असर से बिलासपुर कटनी रूट को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के इसमें फसे होने की आशंका है। घटना की खबर लगते ही रेलवे के अधिकारी कर्मचारी भौचक्के रह गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू हो गया है। यह घटना सुबह तकरीबन 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। लेकिन घटना बड़ी है जिसकी जांच की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811