Let’s travel together.

आईडीए आज खुलेगा 155 के फ्लैट की निविदाएं योजना क्रमांक 155 में लगाया गया था आवास मेल

114

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण स्कीम नंबर 155 के फ्लैट की लाटरी सोमवार को खोलेगा। विगत दिनों लगाए गए आवास मेले में प्राधिकरण के पास 300 के करीब आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी प्राप्त आवेदनों के फ्लेट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 155 में 808 फ्लेट का विक्रय प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से माध्यमवर्गीय परिवार के लिए 2 आरके, 1 बीएचके व 2 बीएचके श्रेणी के फ्लेट उपलब्ध हैं। प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि प्राधिकरण ने फ्लेट की बिक्री के लिए 10 दिवसीय आवास मेला विगत दिनों आयोजित किया था। इस मेले में 300 के करीब आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त सभी आवेदनों का सोमवार को लाटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।

इसमें लॉटरी खुलने वाले आवेदक को फ्री होल्ड पर फ्लैट दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है करीब 4 साल पहले स्कीम नंबर 155 में प्राधिकरण ने बहुमंजिला इमारत बनाई थी। इसमें कई प्रकोष्ठ मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए निकाले गए। लेकिन लंबे समय से इन फ्लैटों की बिक्री नहीं हो पा रही थी। प्राधिकरण पहले भी निविदाएं भुला चुका है अब एक बार फिर से निविदाएं बुलाई गई है

दो चरणों मे आयोजित हुआ मेला

दो चरणों में लगे आवास मेले में अब तक कुल 4000 से अधिक नागरिकों ने आवास मेले में आकार एवं दूरभाष से संपर्क कर फ्लेट्स की जानकारी प्राप्त की। 300 आवेदन भी खरीदी के लिए प्राप्त हुए। अब फ्लेट को लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को सौंपा जाएगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी पसंद के अनुसार 5 फ्लेट्स के चयन करने का विकल्प उपलब्ध है। आवेदकों मे से अब तक कुल 288 ने अग्रिम धनराशि जो फ्लेट के मूल्य का 10 प्रतिशत है, प्राधिकरण के खाते में जमा कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811