Let’s travel together.

मंडीदीप में दो लाख के जेवर सहित दो गिरफ्तार

64

भोपाल/मंडीदीप। सतलापुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार गनेशराम सराठे निवासी सतलापुर के यहां चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद जांच शुरु की गई थी। जांच में थाना मंडीदीप में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपित फूलसिंह उर्फ गोलू मांझी से पूछताछ की गई, जिसने सतलापुर से अपने साथी राहुल नागवंशी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का माल बरेली के नित्तू डागौर एवं पप्पू कहार के माध्यम से बरेली क्षेत्र के सोना-चांदी का व्यापार करने वाले ज्वेलर्स को बेचा था। आरोपित गोलू मांझी के पास से सोने-चांदी के जेवर और 65 सौ रुपए बरामद किए गए। वहीं चोरी का माल बिकवाने वाले आरोपी नित्तू उर्फ नीतेश डागौर को हिरासत में उसकी निशानदेही पर बरेली के वीरेन्द्र कुमार सोनी, अंशुल सोनी, अमित सोनी से और सुरेन्द्र डागौर से जेवर जब्त किए गए हैं। प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले उक्त दुकानदारों को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल नागवंशी, ग्राम बिजोरी, थाना जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा, घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। वहीं फरार आरोपित पप्पू कहार की तलाश जारी है।

जांच टीम में ये रहे शामिल

चोरी की वारदात के आरोपितों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक साबिर मंसूरी, जगदीश सिंह ठाकुर, अशोक तिवारी, अहमद नूर, राजेश धाकड़, अजय सिंह, संतोष चौधरी, राजेन्द्र दाहिमा व लाखन सिंह, शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811