Let’s travel together.

बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा कांच का टुकड़ा थमाकर भागा

60

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में एक चाट की दुकान पर काम करने वाले युवक से एक अनजान लड़के ने बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। मदद करने के इरादे से युवक ने उसे मोबाइल फोन दे दिया। बात करने के बाद उस लड़के ने युवक को मोबाइल फोन के आकार का एक आकर्षक कवर थमा दिया। कुछ देर बाद युवक ने कवर खोला तो उसमें उसके मोबाइल फोन के स्थान पर कांच का टुकड़ा रखा मिला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से वारदात के बारे में सुराग तलाश रही है।

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार शाहजहांनाबाद के वाजपेयी नगर में रहने वाला 24 वर्षीय प्रतीक जनयानी बैरागढ़ स्थित एक चाट सेंटर में काम करता है। 11 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान के पास नवयुवक सभा स्कूल के पास चाय पीने गया था। वहां एक लड़का पहुंचा। उसने घर पर जरूरी बात करने का हवाला कहते हुए प्रतीक से मोबाइल फोन मांगा, तो प्रतीक ने उसे मोबाइल दे दिया। कुछ देर बात करने के बाद उस लड़के ने प्रतीक को एक कवर में रखकर मोबाइल थमा दिया। तभी एक अन्य युवक वहां बाइक लेकर पहुंचा। वह लड़का बाइक में पीछे बैठकर चला गया। उसके जाने के बाद प्रतीक ने कवर खोला तो उसमें उसके मोबाइल फोन के स्थान पर उसी आकार का एक कांच का टुकड़ा रखा हुआ था। तब प्रतीक को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने घटना की शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811