Let’s travel together.

बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए लगवाएं फ्लू वैक्सीन

59

इंदौर। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों को वायरल अपनी चपेट में ले रहा है। बच्चों को यदि सर्दी, खांसी, बुखार या कफ आ रहा है तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। यदि सही समय पर इलाज नहीं मिलता है तो बीमारी बड़ा रूप भी ले सकती है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सचिन सोनी ने बताया कि घर में बच्चों का विशेष ध्यान रखें और बड़े लोग मास्क लगाकर रहें क्योंकि बच्चों में इंफेक्शन जल्दी फैलता है। उन्हें सिखाना चाहिए कि बार-बार हाथ धोएं, इससे इंफेक्शन को रोका जा सकता है। अभी बच्चों में सबसे ज्यादा छाती और गले में इंफेक्शन हो रहा है। इसके कारण पांच दिन तक बच्चे बीमार रहते हैं। जिन बच्चों को फ्लू वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें डाक्टर की सलाह से वैक्सीन लगवा लेना चाहिए।

जिन बच्चों को वैक्सीन लगी है, वे वायरल की चपेट में कम आ रहे हैं और यदि आ भी जाते हैं तो जल्द स्वस्थ हो जाते हैं। इस मौसमी बीमारी में बच्चों को एंटीबायोटिक दवाइयां किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही देना चाहिए। कई बच्चों में इंफेक्शन इतना बढ़ गया है कि वह अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही स्वस्थ हो रहे हैं। अभी बच्चों का बुखार 104 डिग्री तक जा रहा है।

कई बच्चों को खांसी के साथ उल्टी भी हो रही है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह वायरल पांच दिन तक रहता है, उसके बाद ठीक हो जाता है। लेकिन माता-पिता को यह सतर्कता रखने की आवश्यकता है कि यदि बच्चा स्कूल जा रहा है तो उसे यह सिखाकर भेजें कि जिन बच्चों को सर्दी-खांसी हो रही है, उनसे दूरी बनाकर रखें। साथ ही यदि कोई बच्चे को भी खांसी आ रही है तो वह रुमाल का उपयोग करें। इस तरह की सतर्कता रखकर वायरल से बचा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811