Let’s travel together.
nagar parisad bareli

राजस्थान के भरतपुर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने पर बवालग्रामीणों ने किया पथराव आगजनी भी हुई

25

राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर हिंसा की खबर सामने आई है। लोगों ने चक्का जाम कर आगजनी की। जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तो पुलिस के वाहनों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस क गोले दागे। देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नदबई में कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवान ने अंबेडकर की मूर्ति लगाने की घोषणा की थी। वहीं, जाट समाज भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में जाट समाज के लोग बुधवार को धरने पर बैठ गए।

इसके बाद जाट समाज के लोगों ने जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे उपद्रव करने लगे। यहां आगजनी की गई। जब प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस टीम पहुंची, तो वाहनों पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

14 अप्रैल को मूर्ति लगनी थी

नदबई विधानसभा क्षेत्र में एक चौराने पर 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगनी थी। 12 अप्रैल की शाम को जाट समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और चक्का जाम कर दिया। वहीं, मौके पर कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंचे। इस दौरान जाट समाज ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811