Let’s travel together.

एक दिन में आए कोरोना के 7830 नए मामले यहां आम पब्लिक के लिए भी मास्क हुआ अनिवार्य

50

देश में कोरोना महामारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 7,830 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या 7 माह में सबसे ज्यादा है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 40,215 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 16 मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही मृतक संख्या 5,31,016 हो गई है। इनमें दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीजों की मौत शामिल है। वहीं गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और यूपी में एक-एक मौत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 5 मरीजों की मौत केरल में हुई है।

इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 5,676 नए मामले मिले थे। तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई है। कोरोना से 21 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,000 हो गई थी।

गुरुग्राम में सभी के लिए मास्क अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों का दौर भी शुरू हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने उन सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, मॉल, निजी कार्यालयों आदि में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है, जहां 100 से अधिक लोगों का जमावड़ा होता है।

अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय पिछले कुछ हफ्तों में गुरुग्राम में कोविड-19 मामलों में अचानक वृद्धि के खिलाफ एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811