Let’s travel together.

माडीफाइ साइलेंसर प्रेशर हार्न कंपनी में वापस या फिर थाने में करो जमा अमानक पार्ट्स की होगी जब्ती

56

रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अमानक साइलेंसर उपयोग करते पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। तब वाहन चालकों द्वारा बताया गया कि शोरूम एवं आटो पार्ट्स विक्रेताओं द्वारा पार्ट्स की विशेषता बढ़ा-चढ़ाकर बताई जाती है, जिससे ग्राहक आकर्षित होकर मूल पार्ट्स को छोड़कर माडिफाई पार्ट्स लगाते हैं। उनके द्वारा उस पार्ट्स के वैधानिकता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती और ना ही उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की जाती है। इन बातों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने यातायात के अधिकारियों को अमानक पार्ट्स के व्यवसाय पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को यातायात रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ने आटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शाप संचालकों की बैठक ली। बैठक में दुकानदारों को अमानक पार्ट्स, माडीफाइ साइलेंसर, प्रेशर हार्न, डार्क फिल्म, हूटर, सायरन, गलत नंबर प्लेट आदि को तीन दिन के भीतर संबंधित कंपनी को वापस करने या यातायात थाना में जमा करने हिदायत दी गई है। इसके बाद भी अगर दुकान में अमानक पार्ट्स मिलते हैं तो जब्ती की कार्रवाई होगी। चालान बनाकर प्रकरण में भेजा जाएगा, जहां पर एक लाख रुपये अर्थदण्ड का प्रावधान है। दुकानदारों को माडीफाई साइलेंसर नहीं बेचने, प्रेशर हार्न नहीं बेचने, ब्लैक फिल्म नहीं लगाने, अमानक हेलमेट नहीं बेचने, 55 वाट से अधिक के हेडलाइट बल्ब व एलइडी फ्लैश लाइट नहीं बेचने कहा गया।

वाट्सएप नंबर जारी

यातायात पुलिस रायपुर आटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं मोटर रिपेयर शाप संचालक से अपील है कि मोटरयान अधिनियम के प्रावधान एवं यातायात नियमों का पालन करें। यदि संदेह हो कि वाहन चालक या मालक फर्जी तरीके से जैसे गलत नंबर लिखवाना या चोरी के वाहन का चाबी निर्माण करवा रहा है, तो उसकी सूचना यातायात पुलिस रायपुर के वाट्सएप नंबर 94791-91234 पर सूचित करें। बैठक में रायपुर शहर से 156 आटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शाप संचालक उपस्थित हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811