Let’s travel together.

चोरी की 10 बैटरी व दो कूलर समेत छह चोर व दो खरीदार गिरफ्तार

91

बालाघाट। बालाघाट नगरीय क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैटरी चोरी करने की वारदात लंबे समय से की जा रही है। ट्रक संचालक व व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस में शिकायत कर बैटरी चोरी करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह बैटरी चोर समेत दो खरीदारों को गिरफ्तार किया है।

10 बैटरी व दो कूलर किए जब्‍त

नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि चोरी लगातार मिल रही शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया और आकाश सिंह उइके 24 वर्ष वार्ड क्रमांक चार नूरी मस्जिद के पास को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी अविनाश उर्फ गाेलू कावरे 20 वर्ष वार्ड क्रमांक चार कन्हारटोला निवासी,अतुल बिजेवार 25 वर्ष संविधान चौक निवासी,रजा अली इरानी 20 वर्ष भरवेली निवासी, सुनील उर्फ फुलचंद नैनवानी 35 वर्ष भटेरा निवासी, मधुर उर्फ गोलू पल्हेरे 27 वर्ष स्नेह नगर निवासी आसपास के क्षेत्र से बैटरी की चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग बैटरी को चोरी का सस्ते दाम में कबाड़ी को बेच देते थे।

गोंदिया में रहकर ये आरोपित करते थे खरीदारी

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये चोर बैटरी की चोरी कर साकिब मलिक 19 वर्ष रसूलपुर औरंगाबाद मेरठ उत्तर प्रदेश व माजिद मलिक 22 वर्ष रसूलपुर औरंगाबाद मेरठ उत्तर प्रदेश को बेच देते थे जो कि चोरी की इन बैटरियों को आगे बेचने का काम करते है। उन्होंने बताया कि यूपी निवासी ये दोनों ही आरोपित वर्तमान समय में महाराष्ट्र के गोंदिया में रहते थे जो इनके साथ मिलकर चोरी करने व बैटरी खरीदने का काम करते थे। चोरी के इन आरोपितों को पकड़ने की इस कार्रवाई में कोतवाली निरीक्षक केएस गेहलोत,सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह राहंगडाले,भिमेश्वर पारधी,प्रधान आरक्षक राहुल गौतम,आरक्षक गजेन्द्र माटे,शैलेष गौतम,आतिश लाहौरिया, शेख शहजाद समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811