Let’s travel together.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4 की मौत 20 फीसदी से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमण की दर

68

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 699 नये मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना की वजह से 4 लोगों की मौत भी हो गई। राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर यानी डेली पाजिटिविटी रेट भी 21.15 फीसदी दर्ज की गई।

गंभीर स्थिति के संकेत

हालांकि, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि चार में से सिर्फ एक मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना है। बाकी मरीजों को पहले से ही अन्य गंभीर बीमारी थी। आपको बता दें कि दिल्ली में इस माह में अब तक कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। वैसे, संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट है क्योंकि यह 23.05 प्रतिशत से घटकर 21.15 प्रतिशत हो गई है। मौजूदा समय में दिल्ली में कोरोना के 2460 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 126 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 25 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर और आठ मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

देश भर में बढ़े मामले

कोविड -19 मामले पूरे भारत में लगातार बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। कई राज्यों ने फिर से महामारी को रोकने के लिए नियमों और अन्य प्रतिबंधों को फिर से लागू करना शुरू कर दिया है। पुडुचेरी, केरल और हरियाणा इन तीन राज्यों ने फिर से फेस मास्क अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को भारत में 5,357 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 32,814 हो गए। पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811