Let’s travel together.

भिंड के युवक को 113 करोड़ आयकर नोटिस मामले में ईओडब्ल्यू ने एक्सिस बैंक से मांगे दस्तावेज

117

ग्वालियर। भिंड के युवक को आयकर विभाग द्वारा 113.8 करोड़ रुपये आयकर जमा करने का नोटिस थमाए जाने के बाद ग्वालियर में ईओडब्लू ने एक बार फिर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कथित फर्जी खाते के संबंध में एक्सिस बैंक प्रबंधन को जानकारी देने के लिए पत्र लिखा गया है। जांच अधिकारी नम्रता भदौरिया का कहना है कि इस मामले में 2020 में पहला नोटिस मिलने की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई थी परंतु हर बार बैंक प्रबंधन द्वारा अधूरी जानकारी दिए जाने से जांच उलझ रही है।

मूल रूप से भिंड के मिहोना में रहने वाले रवि गुप्ता टेलीकाम कंपनी में काम करते हैं। उन्हें आयकर विभाग का करोड़ों को नोटिस दिए जाने का मामला सबसे पहले 2020 में सामने आया था। इसकी शिकायत तब भी इओडब्ल्यू की ग्वालियर इकाई के पास की गई थी। मामले की विवेचना कर रहीं महिला सब इंस्पेक्टर नम्रता भदौरिया का कहना है सितंबर 2011 में एक्सिस बैंक की मुंबई में मलाड स्थित ब्रांच में युवक के नाम के दस्तावेज का उपयोग कर खाता खोला गया था, जिसमें करोड़ों को लेनदेन हुआ। जांच के दौरान बैंक से कई बार दस्तावेज व अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी मांगी लेकिन हर बार बैंक की ओर से आधी अधूरी जानकारी भेजी गई। इस कारण मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। अब दोबारा 27 मार्च 2023 को 113 करोड़ जमा किए जाने का नोटिस संज्ञान में आने के बाद फिर से एक्सिस बैंक को पत्र लिखा गया है।

जांच पूरी होने के बाद ही इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर रवि का कहना है कि पीएमओ तक शिकायत करने के बाद भी एक्सिस बैंक ने उन्हें ई मेल कर इतनी ही जानकारी दी है कि यह खाता उनका नहीं है, परंतु आयकर विभाग तक यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर खाता किसका है, जिसकी वजह से उन्हें नोटिस मिल रहे हैं, इसलिए ईओडब्लू की जांच जरूरी है। इओडब्ल्यू द्वारा रवि के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, साथ ही उनके पास जो दस्तावेज हैं, वह भी दे दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाबा महाकाल एवं बाबा कालभैरव का किया दर्शन-पूजन     |     देवउठनी एकादशी पर गन्ना दुकानदारों को राहत, दो दिन की तहबाजारी शुल्क मुक्त किया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811