रायसेन ।भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले के प्रत्येक बूथ पर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा देश भर के पार्टी कार्यकताओं को वर्चुअली संबोधित करेगे। जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उदबोधन सुनेंगे। सभी मंडल एवं बूथों पर भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा शामिल होंगे। प्रातः 8;30 बजे जिला अध्यक्ष जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देंगे। इसके पश्चात वरिष्ठों का सम्मान करेंगे।
न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन