Let’s travel together.

ओबीसी महासभा ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा नोटिस

84

ग्वालियर में ओबीसी मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के हवाले से बताया गया है कि राहुल गांधी के मुद्दे पर जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में ओबीसी महासभा का अपमान किए जाने की बात कही है। इसी ट्वीट को आधार मानकर ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र कुशवाह की ओर से जेपी नड्डा को भेजा नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

ओबीसी महासभा का तर्क है कि मोदी सरनेम ओबीसी के रूप में कहीं दर्ज नहीं है। भेजे गए नोटिस में बताया गया कि न तो गुजरात राज्य और न केंद्र सरकार की सूची में ओबीसी वर्ग में मोदी सरनेम कहीं दर्ज नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि राहुल गांधी ने सिर्फ मोदी शब्द का इस्तेमाल किया है न कि ओबीसी वर्ग का। इसलिए राहुल गांधी के मुद्दे पर ओबीसी विवाद में मोदी सरनेम के नाम पर ओबीसी वर्ग को नहीं घसीटा जाए।

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर सूरत की एक कोर्ट ने 23 मार्च को दो साल सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई है। इस मुद्दे को लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है। राहुल ने साल 2019 में एक चुनावी सभा में कहा था कि ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी, कैसे सभी चोरों के कॉमन सरनेम मोदी होते हैं। इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक और गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद इसी मामले में राहुल गांधी को सजा सुनाई गई। वहीं, अब ओबीसी महासभा ने कहा कि इस मुद्दे पर फालतू ओबीसी वर्ग को घसीटा जा रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस     |     जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811