Let’s travel together.

देश की 10 सबसे सुरक्षित कारें, Virtus से लेकर Nexon तक लिस्ट में शामिल

200

जब हम कोई कार खरीदने जाते हैं तो ये देखते हैं कि car कितनी सेफ है। आज के इस लेख में हम आपको देश की 10 सबसे सेफ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल ही में ग्लोबल NCAP ने कई कारों का क्रैश टेस्ट किया है। इन टेस्ट में कारों को मिली सेफ्टी रेटिंग के हिसाब से हमने इन्हे अपनी लिस्ट में शामिल किया है। हमारी लिस्ट में Volkswagen Virtus से लेकर Tata Nexon तक शामिल है।

Volkswagen Virtus

जर्मन ऑटो कंपनी Volkswagen की ये कार हमारी सूची में प्रथम स्थान पर है। Volkswagen Virtus और Skoda Slavia भारत की पहली सेडान बन गई हैं जो ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग लेकर आई है। इन कारों को वयस्कों और बच्चों दोनो की ही सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। वर्टस ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 34 में से 29.71 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 49 में से 42 अंक हासिल किए हैं।

Volkswagen Taigun

भारत में सबसे सुरक्षित SUVs भी जर्मन कार निर्माता वोक्सवैगन और उसके चेक पार्टनर स्कोडा ही पेश करती है। Taigun कॉम्पैक्ट SUV ने पिछले साल ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार स्कोर किए थे। Volkswagen Taigun को वयस्कों और बच्चों दोनो की ही सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। आपको बता दें कि 71.64 अंकों के समग्र सुरक्षा स्कोर के साथ Taigun भारत में बिकने वाली सबसे सुरक्षित SUV कार है।

Skoda Kushaq

कंपनी की ये कार Volkswagen Taigun जैसी ही है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार ने भी 5-स्टार स्कोर किए थे। Skoda Kushaq को भी वयस्कों और बच्चों दोनो की ही सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा की इस SUV ने अपने ग्राहकों को खुश किया है। Mahindra Scorpio N ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 58.18 अंक हासिल किए, जिसमें एसयूवी ने वयस्क सुरक्षा में 5-स्टार रेटिंग हासिल की। वहीं बाल संरक्षण में इसे केवल 3-स्टार ही मिले हैं। Mahindra Scorpio N अब आधिकारिक तौर पर भारतीय कार निर्माता कंपनी की सबसे सुरक्षित SUV है।

Mahindra XUV700

Scorpio N से पहले Mahindra XUV700 कंपनी की सबसे सुरक्षित कार हुआ करती थी। XUV700 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4-स्टार की रेटिंग हासिल की थी। हालांकि इसे एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 57.69 अंक मिले थे जो कि Scorpio N से कम हैं।

Tata Punch

भारतीय कार निर्माता कंपनी की सबसे सुरक्षित कार के बारे में बात की जाए तो Punch है। Tata Punch ने ग्लोबल NCAP में ओवरऑल 5-स्टार की रेटिंग हासिल की है। एडल्ट या चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन प्रोग्राम की बात करें तो Punch की सुरक्षा रेटिंग XUV700 के समान है। हालांकि पंच का समग्र सुरक्षा स्कोर 57.34 अंक है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811